सोशल मीडिया पर TikTok की वापसी का न्यूज़ बहुत तेजी से फैल रहा है। कई यूजर्स का यह मानना है कि भारत में TikTok एप की वेबसाइट बिना किसी वीपीएन के खोली जा रही है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या सच में TikTok भारत में वापस आ रहा है या सिर्फ एक तकनीकी गड़बड़ी के वजह से कुछ यूजर्स को टिकटोक वेबसाइट के एक्सेस का अनुभव प्राप्त हो रहा है।
वेबसाइट लाइव हुई, लेकिन ऐप अभी भी बंद ही क्यों?
कुछ यूजर्स द्वारा यह अनुभव किया गया है कि TikTok की वेबसाइट भारत में बिना वीपीएन लगाएं खुल रही है। जिससे सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गया कि TikTok भारत में वापस आ रहा है। परंतु देखा जाए तो गूगल प्ले स्टोर तथा किसी भी तरह के एप स्टोर पर TikTok नामक कोई भी एप उपलब्ध नहीं है।
सरकारी रुख—क्या हुआ है असल में?
भारत सरकार का यह मानना है कि गवर्नमेंट ने इस तरह के किसी एप्लीकेशन पर किसी भी तरह का प्रतिबंध को खारिज नहीं किया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार TikTok को भारत में लाने का अफवाह गलत है और यह सोशल मीडिया द्वारा लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है।
टेक्निकल ग्लिच—क्या है असली वजह?
तकनीकी गड़बड़ी के वजह से कुछ यूजर्स द्वारा थोड़े समय के लिए TikTok का एक्सेस देखा गया। परंतु बाद में एप्लीकेशन के अंदर किसी भी तरह का लॉगिन या कंटेंट को एक्सेस कर पाना किसी के लिए संभव नहीं था। जो यह स्पष्ट करता है कि भारत सरकार ने ऐसी किसी वेबसाइट को भारत में पुनः पुनः वापस लाने का कोई प्रस्ताव नहीं जारी किया है। यह सिर्फ और सिर्फ एक अफवाह फैला है।
इतिहास की एक झलक—क्यों हुआ था TikTok पर बैन?
भारत सरकार ने जून 2020 में TikTok समेत 59 चीनी एप्लीकेशन को राष्ट्रीय सुरक्षा और डाटा प्राइवेसी को नजर रखते हुए भारत में बैन कर दिया था। इसके बाद से यह सारे ऐप्स भारतीय यूजर्स द्वारा एक्सेस कर पाना संभव नहीं था। सरकार ने जनता को अस्वस्थ किया था कि यह सारे ऐप्स राष्ट्र की संप्रभुता, डिफेंस और सार्वजनिक व्यवस्था के खिलाफ गतिविधियां करती रही है। जिसका देश में बंद कर देना ही समस्त देशवासियों के लिए हितकारी है।
कंटेंट क्रिएटर्स के लिए क्या मायने रखता है यह सब?
TikTok के बंद होने के बाद भारत में TikTok जैसी एप्स बनाने के लिए बहुत सारे स्टार्टअप्स ने कई अप्लीकेशन बनाएं जिनमें Moj, Josh इत्यादि शामिल है। TikTok के गायब होने के बाद क्रिएटर ने दूसरी प्लेटफार्म पर अपनी पहचान बनाई। चूंकि TikTok से बहुत सारे क्रिएटर ने अपने जीवन में अच्छा मुकाम पाया इसलिए TikTok को भारत में वापस लाने के लिए लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ी हुई है।
निष्कर्षः क्या हो सकता है आगे?
भारतीय सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि TikTok की वापसी की देश में कोई भी गुंजाइश नहीं है। अभी तक जो भी अफवाह फैला वह सिर्फ और सिर्फ एक भ्रम था। इसकी वापसी की कोई मंजूरी सरकार द्वारा नहीं दी गई है। अगर कोई रणनीतिक बदलाव होता है तो भविष्य में हो सकता है की टिकटोक वापस आए लेकिन अभी ऐसी कोई उम्मीद नहीं है।
ऐसी ही और खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें। धन्यवाद।
