भारत आज विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में लगातार नई ऊँचाइयाँ छू रहा हैlदेश के युवा अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपने सफल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन मिशन से लौटे और दिल्ली पहुँचते ही उनका स्वागत किया गया। भारत ने एक बार फिर दुनिया को यह दिखा दिया है कि हमारे सपनों बड़े है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुभांशु शुक्ला का स्वागत हुआ। केंद्रीय मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री, ISRO के वैज्ञानिक और हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।
मिशन की खासियत:
शुभांशु शुक्ला ने Axiom-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष की कई वैज्ञानिक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया। इस मिशन ने न केवल भारत की तकनीकी क्षमता को दिखाया बल्कि विश्व स्तर पर हमारे वैज्ञानिकों की ताकत को भी साबित किया।
इतिहास में पहली बार किसी भारतीय अंतरिक्ष यात्री के लिए लोकसभा में विशेष चर्चा आयोजित की जा रही है। यह पल हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। जल्द ही शुभांशु शुक्ला प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे।
ऐसे ही और बातों की जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहे। धन्यवाद।
