Swachhata Hi Seva 2025: “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के तहत देशभर में स्वच्छता का अभियान।

भारत सरकार ने स्वच्छता को महत्व देते हुए भारत में अभियान चलने का फैसला किया है और इस अभियान का हिस्सा बनकर हर नागरिक अपने देश को स्वच्छ बनाने में सहयोग दे सकता है। हर साल की तरह इस बार भी Swachhata Hi Seva 2025 अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान न केवल सफाई पर जोर देगा, बल्कि लोगों में जिम्मेदारी का भाव भी जागृत करेगा। इस साल का विशेष आयोजन 25 सितंबर 2025 को पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अभियान से नागरिकों में स्वच्छता को लेकर ध्यान आयेगा।

Swachhata Hi Seva 2025
Swachhata Hi Seva 2025

“एक दिन, एक घंटा, एक साथ” का संदेश

इस वर्ष अभियान का नारा रखा गया है “एक दिन, एक घंटा, एक साथ”। इसका मतलब है कि हर नागरिक केवल एक दिन में एक घंटा अपने आसपास की सफाई के लिए समर्पित करेगा। यह सोच बहुत सरल लेकिन प्रभावशाली है। सरकार का मानना है कि जब लाखों लोग एक साथ सिर्फ एक घंटे के लिए अपने आसपास साफ-सफाई करेंगे, तो इससे एक बड़ा बदलाव आएगा।

यह नारा हर नागरिक को प्रेरित करता है कि स्वच्छता को अपनी ज़िम्मेदारी समझें। खुद से गंदगी हटाने और सफाई का कार्य करने से समाज में जागरूकता बढ़ेगी। इसके माध्यम से एक स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा और प्रदूषण कम होगा। इस चीज से लोग बीमार भी कम पड़ेंगे।

प्लॉगिंग और श्रमदान का विशेष महत्व

इस अभियान में खास तौर पर दो गतिविधियों पर ध्यान दिया जा रहा है। पहली है श्रमदान अभियान। इसमें लोग अपने हाथों से सड़कों, पार्कों, बस स्टॉप, मंदिर और अन्य सार्वजनिक जगहों की सफाई करेंगे। खुद से झाड़ू चलाकर, कचरा इकट्ठा करके और सही तरीके से फेंककर वे स्वच्छता में योगदान देंगे।

दूसरी महत्वपूर्ण गतिविधि है प्लॉगिंग ड्राइव। इसमें लोग दौड़ते हुए रास्ते में पड़ा कचरा उठाकर कचरा पेटी में डालेंगे। यह तरीका सिर्फ स्वच्छता को बढ़ावा नहीं देता, बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। इस प्रकार हम पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनते हैं।

सड़कों पर सफाई के साथ-साथ सरकार शहरी परिवहन इकाइयों (CTUs) की सफाई पर भी विशेष ध्यान दे रही है। बस स्टॉप, बसें, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक परिवहन स्थल साफ-सुथरे और व्यवस्थित बनाए जाएंगे। ताकि रोजाना यात्री सफर करने में असुविधा महसूस न करें और स्वच्छ माहौल में यात्रा कर सकें।

हर नागरिक का योगदान जरूरी

स्वच्छता केवल सरकारी कर्मचारियों का काम नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। जब हम अपने घर के बाहर, मोहल्ले में और सार्वजनिक स्थानों की सफाई खुद करेंगे, तभी समाज में सफाई का स्थायी प्रभाव पड़ेगा। छोटे-छोटे कदम, जैसे कचरा अलग-अलग करना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकना। ये सब मिलकर देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेंगे।

एक दिन, एक घंटा, एक साथ
एक दिन, एक घंटा, एक साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल होने के लिए पूरी जनता से अपील की है। उनका संदेश स्पष्ट है कि स्वच्छता भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति खुद अपनी जिम्मेदारी समझेगा।

अभियान का व्यापक प्रभाव

स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान पूरे भारत में गांव, कस्बे, नगर, स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थल पर बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अभियान में सामाजिक संस्थाएं, स्वयंसेवी संगठन, नागरिक और युवा संगठन बड़ी संख्या में जुड़ेंगे। सरकार ने हर राज्य और स्थानीय निकाय को निर्देश दिया है कि वे इस अभियान को हर क्षेत्र में प्रभावी बनाएं।

इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ स्वच्छता बढ़ाना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और समाज में सामाजिक जिम्मेदारी का भाव जागृत करना भी है। जिससे आने वाली पीढ़ियाँ भी स्वच्छ वातावरण में सांस ले सकें।

क्यों है यह अभियान महत्वपूर्ण?

स्वच्छता ही सेवा अभियान सिर्फ सफाई करने का कार्य नहीं है। यह सोच और संस्कार का बदलाव है। जब हम खुद से कचरा इकट्ठा करेंगे, प्लास्टिक का कम उपयोग करेंगे, और स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, तो इससे समाज में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी कम होंगी। साफ-सुथरे वातावरण में जीने से बीमारियों से भी बचाव होता है।

सरकार का यह कदम देश को स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका है। हर नागरिक को समझना होगा कि स्वच्छ भारत मिशन सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि यह हर व्यक्ति की ज़िम्मेदारी है। इस अभियान से हमारा भारत साफ होगा जोकि भारतीयों के लिए गर्व भी बात है।

निष्कर्ष

स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान हर भारतीय के लिए गर्व और जिम्मेदारी का संदेश लेकर आया है। 25 सितंबर को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के माध्यम से हर नागरिक को अपने आसपास की सफाई करने का संकल्प लेना है। यह कदम छोटे लग सकते हैं, लेकिन एक साथ उठाए गए छोटे-छोटे कदम भारत को स्वच्छ भारत की ओर ले जायेगा। स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक खुद अपने आस-पास की सफाई को अपनी प्राथमिकता बनाएगा।

ऐसे ही जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।


Discover more from Satyavarta

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply