World Para Athletics 2025 में Shailesh Kumar ने दिलाया देश को Gold Medal, बिहार सरकार ने 75 Lakh रूपये की Prize का किया ऐलान

इस बार नई दिल्ली में आयोजित World Para Athletics Championships 2025 में भारत के बेटे Shailesh Kumar ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे हर भारतीय गर्व से याद रखेगा। बिहार के जमुई जिले के इस्लामनगर से आने वाले Shailesh Kumar ने पुरुष High Jump T63/42 वर्ग में Gold Medal जीतकर न केवल देश का परचम लहराया बल्कि नया चैम्पियनशिप रिकॉर्ड भी बनाया। इस जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई दी और साथ ही 75 लाख रूपये की धनराशी का घोषणा किया गया है। यह जीत शैलेश कुमार के लिए एक ऐतिहासिक जीत है।

World Para Athletics 2025 में Shailesh ने दिलाया Gold Medal
World Para Athletics 2025 में Shailesh ने दिलाया Gold Medal

नई दिल्ली में World Para Athletics का ऐतिहासिक छलांग

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में Shailesh Kumar ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1.91 Meter की ऊंचाई पार की। यह छलांग पिछले चैंपियनशिप रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ-साथ भारत के लिए एक नया इतिहास रचने वाली साबित हुई। इससे पहले का रिकॉर्ड 1.88 मीटर था। शैलेश ने अंतिम राउंड में USA के दिग्गज एथलीट Ezra Frech को पछाड़ते हुए यह Gold Medal अपने नाम किया।

Shailesh Kumar की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने World Para Athletics Championships 2023 में Silver Medal जीता था। दो साल की कड़ी मेहनत और कठिन ट्रेनिंग के बाद उन्होंने अब 2025 में Gold जीतकर अपने सपने को साकार किया। यह जीत उनके जज्बे और मेहनत की गवाही देती है कि उन्होंने कितना कठिन परिश्रम किया है और गोल्ड मेडल को अपने नाम किया है।

World Para Athletics 2025 में Shailesh ने दिलाया Gold Medal
World Para Athletics 2025 में Shailesh ने दिलाया Gold Medal

बिहार सरकार का बड़ा एलान

Shailesh Kumar की इस ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार सरकार ने उन्हें सम्मानित करने का बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार ने खेल पुरस्कार योजना के तहत उन्हें 75 लाख कैश प्राइज और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शैलेश की यह जीत पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है और इससे बिहार के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी।

शैलेश का सफर बेहद प्रेरक रहा है। जमुई जिले के इस्लामनगर गांव में जन्मे शैलेश ने बचपन से ही खेलों में रुचि दिखाई। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने Para Athletics को अपना करियर बनाया। परिवार और कोच की मदद से उन्होंने हाई जंप में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी भारत के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है।

India Para Sports का बढ़ता दबदबा

India Para Sports अब विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। Shailesh Kumar की इस Gold Medal जीत से भारत का मनोबल और ऊंचा हुआ है। 2025 की चैंपियनशिप में भारत के खिलाड़ियों ने शुरुआती दिनों से ही शानदार प्रदर्शन किया है और Shailesh Kumar का यह Gold भारत के पदक तालिका को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। इसे देखकर युवा भी प्रेरित होंगे और नई मुकाम हासिल करने की कोशिश करेंगे।

Shailesh Kumar की जीत के बाद Twitter, Instagram और Facebook पर उन्हें बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। खेल मंत्री से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज तक ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया।

आने वाले टूर्नामेंट्स की तैयारी

Gold Medal जीतने के बाद Shailesh Kumar ने कहा कि यह जीत सिर्फ शुरुआत है। उनका अगला लक्ष्य Paris 2026 Para Athletics Grand Prix और आने वाले Paralympic Games में Gold Medal लाना है। उन्होंने कहा कि वह लगातार मेहनत जारी रखेंगे ताकि भारत का नाम पूरी दुनिया में और ऊंचा हो सके।

निष्कर्ष

Shailesh Kumar की यह ऐतिहासिक जीत सिर्फ एक Gold Medal नहीं है, बल्कि यह India Para Sports की ताकत और नए भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक है। बिहार के इस बेटे ने दुनिया को दिखा दिया कि कठिनाइयाँ चाहे जितनी भी हों, मेहनत और जुनून से हर सपना सच किया जा सकता है और साथ ही उनके गोल्ड मेडल से लाखों युवा प्रेरित भी होंगे।

ऐसी जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।


Discover more from Satyavarta

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “World Para Athletics 2025 में Shailesh Kumar ने दिलाया देश को Gold Medal, बिहार सरकार ने 75 Lakh रूपये की Prize का किया ऐलान”

Leave a Reply