Site icon Satyavarta

Bihar Election 2025: NDA ने जारी किया घोषणापत्र, 1 करोड़ रोजगार देने का बड़ा वादा

Bihar Election 2025 में अब सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य की जनता के सामने अपनी योजनाओं और वादों को लेकर राजनीतिक दल एक-एक कर मैदान में उतर रहे हैं। इसी बीच नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) ने पटना के गांधी मैदान स्थित होटल मौर्य में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में NDA नेताओं ने बिहार की जनता के सामने अपने विजन का ब्लूप्रिंट रखा।

घोषणापत्र में रोजगार, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास जोर दिया गया है। जिसे गठबंधन ने “विकसित बिहार का संकल्प पत्र” नाम दिया है।

Bihar Election 2025: NDA ने जारी किया घोषणापत्र

इस घोषणापत्र में NDA ने बिहार के युवाओं, किसानों, महिलाओं और छात्रों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर को इस बार प्राथमिकता दी गई है।

Bihar Election 2025 में NDA का सबसे बड़ा ऐलान

NDA Manifesto 2025 का सबसे बड़ा आकर्षण है 1 करोड़ रोजगार देने का वादा। गठबंधन ने कहा कि आने वाले पांच सालों में बिहार के युवाओं को सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। हर जिले में फैक्ट्री, औद्योगिक पार्क, और MSME केंद्र खोले जाएंगे ताकि युवाओं को अपने ही राज्य में काम मिल सके।

साथ ही, हर जिले में मेगा स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जहाँ युवाओं को आधुनिक तकनीक, डिजिटल स्किल और इंडस्ट्री-आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। NDA का दावा है कि यह योजना राज्य में बेरोजगारी को कम करने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगी।

शिक्षा में सुधार गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

शिक्षा को NDA ने अपने घोषणापत्र में विशेष स्थान दिया है। गठबंधन का कहना है कि गरीब परिवारों के बच्चों को केजी से पीएचडी तक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। हर अनुमंडल में SC – ST वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे।

उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के छात्रों को 2,000 रूपये प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा, 5,000 करोड़ रुपये की लागत से सरकारी स्कूलों पर कार्य करने का ऐलान किया गया है। अब स्कूलों में मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता भी जोड़ा जाएगा ताकि बच्चों का समग्र विकास हो सके।

महिला सशक्तिकरण पर NDA का बड़ा फोकस

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए NDA ने कई योजनाओं का ऐलान किया है। सबसे अहम योजना है “लखपति दीदी मिशन”, जिसके तहत 1 करोड़ महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। ‘महिला रोजगार योजना’ के जरिए महिलाओं को 2 लाख तक की सहायता राशि दी जाएगी।

Bihar Election 2025: NDA ने जारी किया घोषणापत्र

साथ ही, ‘निरंजन करोड़पति योजना’ के माध्यम से महिला उद्यमियों को व्यवसाय शुरू करने और बढ़ाने के लिए विशेष सहायता दी जाएगी। NDA का दावा है कि इन योजनाओं से बिहार की ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था दोनों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

किसानों के लिए बड़ी राहत 9,000 रूपये की सहायता राशि

कृषि क्षेत्र NDA घोषणापत्र का एक और अहम हिस्सा है। NDA ने किसानों को सभी फसलों पर MSP (Minimum Support Price) की गारंटी देने का ऐलान किया है। किसान सम्मान निधि को 6,000 से बढ़ाकर 9,000 कर दिया जाएगा।

मत्स्य पालन करने वालों को भी 9,000 रूपये तक की सहायता राशि दी जाएगी। NDA का कहना है कि ये कदम किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि को लाभदायक व्यवसाय बनाने में मदद करेंगे।

स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर में नई दिशा

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए NDA ने हर जिले में Medical College और World-Class Medical City स्थापित करने का ऐलान किया है। इससे न केवल बिहार में इलाज की सुविधाएं बेहतर होंगी बल्कि मेडिकल शिक्षा के अवसर भी बढ़ेंगे।

इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर NDA ने 7 लाख करोड़ के निवेश की घोषणा की है। राज्य में 7 Expressway, 3,600 किलोमीटर लंबा रेल नेटवर्क, और सभी प्रमुख शहरों में Metro परियोजना शुरू करने की योजना है। पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तार से कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलेगी।

गरीब परिवारों के लिए मकान, राशन और बिजली मुफ्त

NDA ने अपने घोषणापत्र में गरीब परिवारों के लिए कई योजनाएं शामिल की हैं। राज्य में 50 लाख लोगों को पक्का मकान, मुफ्त राशन, और 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना है। इसके साथ ही, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का दायरा भी बढ़ाया जाएगा ताकि समाज के कमजोर वर्गों को सहायता मिल सके।

सांस्कृतिक विकास ‘सीतापुरम’ बनेगा आस्था का केंद्र

बिहार की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने के लिए NDA ने ‘सीतापुरम परियोजना’ की घोषणा की है। मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी को “सीतापुरम” के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और पर्यटन ढांचे को सुदृढ़ करने की योजना है। NDA का लक्ष्य है कि बिहार धार्मिक पर्यटन का नया केंद्र बने।

NDA का दावा — “विकसित बिहार हमारा संकल्प”

घोषणापत्र जारी करते हुए NDA नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ वादों की लिस्ट नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य की रूपरेखा है। उनका कहना है कि अगर जनता उन्हें दोबारा मौका देती है तो बिहार को आने वाले वर्षों में रोजगारयुक्त, आधुनिक और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में विकसित किया जाएगा।

निष्कर्ष

Bihar Election 2025 के इस घोषणापत्र से NDA ने यह साफ संदेश दे दिया है कि उसका फोकस विकास, रोजगार और सशक्तिकरण पर है। 1 करोड़ रोजगार, मुफ्त शिक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों को MSP गारंटी जैसे वादे जनता के बीच प्रभाव डाल सकते हैं।

हालाँकि, अब देखना यह होगा कि जनता इन वादों को कितना भरोसेमंद मानती है और क्या NDA इन योजनाओं को जमीनी हकीकत में बदल पाती है। फिलहाल इतना तय है कि इस घोषणापत्र ने बिहार की सियासत में नई हलचल जरूर पैदा कर दी है।

ऐसे ही जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।

Exit mobile version