Site icon Satyavarta

Delhi Government की ‘सहेली पिंक कार्ड योजना’: महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को मुफ्त यात्रा का तोहफा

दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दिवाली से पहले Delhi Government ने एक नई डिजिटल सुविधा शुरू करने जा रही है, जिसका नाम है ‘सहेली पिंक कार्ड योजना’। यह योजना खास तौर पर महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए बनाई गई है ताकि उन्हें सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षित, सम्मानजनक और सुलभ यात्रा मिल सके।

इस इस योजना के तहत महिलाओं को लाभ होगा, उन्हें यात्रा करने के दौरान किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और वह सुरक्षित यात्रा कर सकती है। यह फैसला Delhi Government ने महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए लिया है। सरकार ने घोषणा की है कि यह योजना भाई दूज से पहले शुरू की जाएगी। यानी त्योहार से पहले दिल्ली की महिलाएं और ट्रांसजेंडर समुदाय इस नई सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

Delhi Government की सहेली पिंक कार्ड योजना होगी मुफ्त यात्रा

क्या है ‘सहेली पिंक कार्ड योजना’?

‘सहेली पिंक कार्ड योजना’ Delhi Government की एक नई योजना है, जिसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार में लागू करने जा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को DTC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

Delhi Government का मानना है कि इस कार्ड से न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का अवसर भी मिलेगा और इस चीज से महिला सुरक्षित यात्रा कर सकती है।

कौन उठा सकेगा इस योजना का लाभ?

यह योजना दिल्ली में रहने वाली सभी महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए होगी। कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र की जरूरत होगी।

इससे न केवल दिल्ली की महिलाएं बल्कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग भी समान अधिकार और सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। दिल्ली सरकार का कहना है कि यह कदम लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की दिशा में बहुत अहम है।

कैसे मिलेगा पिंक कार्ड?

‘सहेली पिंक कार्ड’ एक डिजिटल कार्ड होगा, जिसे ऑनलाइन माध्यम से बनवाया जा सकेगा। सरकार इसके लिए जल्द ही एक पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च करेगी। आवेदनकर्ता को बस अपना नाम, उम्र, पता और पहचान पत्र अपलोड करना होगा। एक बार कार्ड जारी हो जाने के बाद इसका उपयोग डीटीसी बसों में यात्रा के दौरान किया जा सकेगा।

Delhi Government की सहेली पिंक कार्ड योजना होगी मुफ्त यात्रा

डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

इस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को डीटीसी (दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) की बसों में पूरी तरह मुफ्त यात्रा मिलेगी।

सरकार का कहना है कि यह सुविधा उनके लिए है जो रोजाना स्कूल, कॉलेज, दफ्तर या बाजार जाने के लिए बसों पर निर्भर हैं। इससे न केवल आर्थिक बोझ कम होगा बल्कि महिलाओं की सुरक्षित यात्रा भी सुनिश्चित होगी।

Delhi Government ने यह भी बताया है कि आने वाले समय में ‘सहेली पिंक कार्ड’ को दिल्ली मेट्रो में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके लिए सरकार मेट्रो प्रशासन से बातचीत कर रही है ताकि एक ही कार्ड से बस और मेट्रो दोनों की यात्रा की जा सके। अगर ऐसा हुआ तो यह दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी सुविधा साबित होगी।

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ मुफ्त यात्रा देना नहीं है, बल्कि महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को सशक्त बनाना है। इस योजना से महिलाएं बिना किसी डर या झिझक के शहर में यात्रा कर सकेंगी। सरकार चाहती है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ें और उन्हें सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता मिले।

इस योजना की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने Delhi Government की तारीफ की है। कई लोगों ने कहा कि यह कदम वास्तव में महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि अगर इसे सही ढंग से लागू किया गया तो यह देश के अन्य राज्यों के लिए भी एक मिसाल बन सकता है।

Delhi Government का उद्देश्य क्या है?

Delhi Government दिल्ली सरकार का कहना है कि “सहेली पिंक कार्ड योजना” का मकसद सिर्फ मुफ्त यात्रा देना नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा में शामिल करना है।

Delhi Government ने यह भी कहा कि आने वाले समय में इस कार्ड को और भी योजनाओं से जोड़ा जाएगा ताकि महिलाएं विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से ले सकें।

निष्कर्ष

‘सहेली पिंक कार्ड योजना’ Delhi Government की एक सराहनीय कदम है। इससे राजधानी की महिलाएं और ट्रांसजेंडर यात्री न केवल आर्थिक रूप से सशक्त होंगे बल्कि उन्हें समाज में बराबरी का स्थान भी मिलेगा। यह योजना महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान की दिशा में एक मजबूत कदम है।

अगर इस योजना को अच्छे से लागू किया गया, तो यह दिल्ली के महिलाएं और ट्रांसजेंडर के लिए राहत भरा कार्य होगा और पूरे देश के लिए एक प्रेरणा बन सकती है।

ऐसी ही जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे हैं, धन्यवाद।

Exit mobile version