Site icon Satyavarta

National Film Awards 2025: Sharukh Khan और विक्रांत मैसी बने Best Actor, रानी मुखर्जी को मिला Best Actress का खिताब

भारत के फिल्म उद्योग का सबसे प्रतिष्ठित समारोह, 71st National Film Award 2025, 23 सितंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। यह समारोह भारतीय सिनेमा की प्रतिभाशाली और रचनात्मकता का खिताब देने के लिए आयोजित किया गया था। इस वर्ष के पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड, साउथ और क्षेत्रीय फिल्मों के कई प्रमुख कलाकारों और निर्देशकों को उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवार्ड के लिए Sharukh Khan, Vikrant Mesi और अन्य कलाकारों को चुना गया है। यह अवार्ड देने का कार्य भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया है।

National Film Award Sharukh Khan

Sharukh Khan को मिला Best Actor अवार्ड

इस वर्ष Sharukh Khan ने अपनी फिल्म Jawan में शानदार अभिनय के लिए Best Actor का पुरस्कार जीता। फिल्म में Sharukh Khan एक ऐसे पिता की भूमिका निभाते हैं जो अपने परिवार की सुरक्षा और न्याय के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उनकी यह भूमिका भावनाओं, साहस और समर्पण से भरी हुई है। Sharukh Khan की एक्टिंग में दर्शकों को किरदार की गहराई और उसकी संघर्षपूर्ण यात्रा महसूस हुई। Jawan ने बॉक्स ऑफिस पर भी अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की, और शाहरुख़ खान की एक्टिंग ने इसे और भी यादगार बना दिया। यह अवार्ड शाहरुख़ के करियर का एक महत्वपूर्ण पल साबित हुआ।

Vikrant Mesi को भी Best Actor का सम्मान

वहीं Vikrant Mesi को भी उनकी फिल्म 12th Fail के लिए Best Actor का पुरस्कार मिला। इस फिल्म में उन्होंने एक युवा छात्र का किरदार निभाया है, जो UPSC की परीक्षा में असफल होने के बाद भी अपने सपनों के पीछे लगातार प्रयास करता है। Vikrant Mesi ने अपने किरदार में वास्तविकता और गहराई दोनों को पेश किया, जिससे दर्शक पूरी तरह से उसके संघर्ष और चुनौतियों के साथ जुड़ गए। उनकी भूमिका न केवल प्रेरणादायक थी बल्कि समाज में शिक्षा और मेहनत के महत्व को भी दर्शाती थी। इस तरह शाहरुख़ खान और विक्रांत मैसी दोनों ने इस वर्ष Best Actor का अवार्ड प्राप्त किया।

National Film Award Vikrant Mesi

रानी मुखर्जी को मिला Best Actress का अवार्ड

इस वर्ष Best Actress का अवार्ड रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म Mrs. Chatterjee vs Norway के लिए मिला। फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक भारतीय माँ की भूमिका निभाई, जो अपने बच्चों की कस्टडी के लिए नॉर्वे सरकार के खिलाफ संघर्ष करती है। रानी की अदाकारी में संवेदनशीलता और दृढ़ता का अद्भुत मिश्रण देखने को मिला। उनके अभिनय ने यह साबित कर दिया कि एक माँ की मेहनत, साहस और प्यार को पर्दे पर उतारना कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस अवार्ड ने रानी मुखर्जी के करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ दी।

National Film Award Rani Mukharji

अन्य प्रमुख विजेता और पुरस्कार

71st National Film Award में कई अन्य कलाकार और फिल्में भी सम्मानित हुईं। 12th Fail को Best Feature Film का पुरस्कार मिला। Sudipto Sen को The Kerala Story के लिए Best Director का सम्मान दिया गया। Best Supporting Actor का अवार्ड Vijayaraghavan (Pookkaalam) और M. S. Bhaskar (Parking) को मिला। Best Supporting Actress का सम्मान Urvashi (Ullozhukku) और Janki Bodiwala (Vash) को प्रदान किया गया। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को उनके लंबे और समर्पित करियर के लिए Dadasaheb Phalke Award से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार राशि और सम्मान

Best Actor और Best Actress के लिए निर्धारित पुरस्कार राशि 2 लाख रूपये थी। चूंकि Sharukh Khan और Vikrant Mesi ने Best Actor का अवार्ड मिला, उन्हें 1-1 लाख रूपये प्राप्त हुआ। रानी मुखर्जी को उनकी पूरी पुरस्कार राशि 2 लाख मिली। इसके अलावा सभी विजेताओं को Silver Lotus (रजत कमल) पदक और प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। यह सम्मान केवल लाभ ही नहीं देता बल्कि भारतीय सिनेमा में कलाकार की उपलब्धियों को मान्यता भी प्रदान करता है।

समारोह की खास बातें

अवार्ड समारोह के दौरान कई भावनात्मक और यादगार पल देखने को मिले। सबसे खास पल तब आया जब रानी मुखर्जी ने Sharukh Khan को उनका पदक पहनने में मदद की। यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने इसे भारतीय सिनेमा की सच्ची मित्रता और सम्मान का प्रतीक बताया। इस समारोह में कलाकारों की उपस्थिति और उनके सहयोग ने इसे और भी यादगार बना दिया।

इस वर्ष के नेशनल फिल्म अवार्ड्स ने यह साबित कर दिया कि भारतीय सिनेमा में प्रतिभा की कोई सीमा नहीं है। अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों की फिल्में दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देती हैं। कलाकारों का समर्पण, निर्देशक की दृष्टि और कहानी का प्रभाव मिलकर भारतीय सिनेमा को लगातार नई ऊँचाईयों तक ले जाता है।

निष्कर्ष

71st National Film Award 2025 ने Sharukh Khan, Vikrant Mesi और रानी मुखर्जी जैसी प्रमुख हस्तियों की उपलब्धियों को मान्यता दी। Jawan, 12th Fail और Mrs. Chatterjee vs Norway जैसी फिल्मों ने न केवल भारतीय दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी पहुँचाया। इस समारोह ने यह सिद्ध किया कि भारतीय सिनेमा में प्रतिभा और गुणवत्ता की कोई सीमा नहीं है। पुरस्कार समारोह ने भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक यादगार पल प्रस्तुत किए।

इस प्रकार 71st National Film Awards 2025 केवल पुरस्कार वितरण का अवसर नहीं था, बल्कि यह भारतीय सिनेमा की उपलब्धियों और प्रतिभा का उत्सव भी था।

ऐसे ही जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।

Exit mobile version