प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया कि अब दुनिया में छाएगी भारत की इलेक्ट्रिक कार। अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बड़ा ऐलान किया कि आने वाले समय में दुनिया के दर्जनों देशों में जो इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चलेगी और उन पर मेड इन इंडिया भी लिखा होगा। यह बयान सिर्फ एक राजनीतिक घोषणा नहीं बल्कि भारत की बढ़ती औद्योगिक शक्तियों को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने बीते कुछ सालों में जिस तेज़ी से ऑटोमोबाइल सेक्टर में कदम बढ़ाए हैं, खासकर इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में, वह आने वाले वर्षों में पूरी दुनिया के लिए उदाहरण साबित होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारतीय इंजीनियरिंग, रिसर्च और उत्पादन क्षमता अब इतने मज़बूत हो गए हैं कि भारत वैश्विक स्तर पर EV निर्माण का बड़ा केंद्र बन सकता है।
EV से भारत की स्थिति
भारत में फिलहाल EV सेक्टर तेज़ी से बढ़ रहा है। सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी,और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने वाली नीतियों ने इस सेक्टर को रफ्तार दी है। कई भारतीय कंपनियां पहले से ही इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों का उत्पादन कर रही हैं और उनका निर्यात भी शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री का यह बयान इस विश्वास को और मज़बूत करता है कि भारत अब सिर्फ घरेलू ज़रूरतों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि दुनिया के कई देशों की EV मांग पूरी करेगा।
अहमदाबाद से बड़ा संदेश
अहमदाबाद से दिए गए इस संदेश का विशेष महत्व है क्योंकि गुजरात पहले से ही ऑटोमोबाइल और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग का हब बनता जा रहा है। यहां कई बड़ी कंपनियों ने अपने उत्पादन केंद्र स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान निवेशकों और उद्योग जगत के लिए भी सही संदेश है कि सरकार EV सेक्टर को मज़बूत बनाने में समर्थन दे रही है।
वैश्विक स्तर पर भारतीय EV
आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण को लेकर चिंतित है। ऐसे समय में इलेक्ट्रिक वाहन एक अहम विकल्प बनेगा हैं। यूरोप, अमेरिका और एशियाई देशों में EV की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार इस मांग का बड़ा हिस्सा भारत से पूरा किया जा सकता है। जब विदेशी सड़कों पर भारतीय इलेक्ट्रिक गाड़ियां दौड़ेंगी तो न सिर्फ देश का नाम रोशन होगा बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था को भी मज़बूती मिलेगी।
आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम
EV का विदेशों में जाना आत्मनिर्भर भारत अभियान की बड़ी सफलता मानी जाएगी। इससे करोड़ों युवाओं को रोज़गार मिलेगा, तकनीकी विकास होगा और भारत का ग्लोबल इमेज और भी मज़बूत होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब सिर्फ उपभोक्ता देश नहीं रहा, बल्कि उत्पादन और निर्यात करने वाली शक्ति बन चुका है।
निष्कर्ष
प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान भारत के EV सेक्टर के लिए एक मजबूती ला सकता है। अहमदाबाद से निकला यह संदेश सिर्फ एक घोषणा नहीं बल्कि भारत का उज्जवल भविष्य है। आने वाले वर्षों में जब विदेशी सड़कों पर भारतीय इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलेगी, तब सच में दुनिया में भारत की छाप और गहरी होगी।
Discover more from Satyavarta
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
