Bihar Election 2025: Tejashwi Yadav ने किया बड़ा वादा, हर महिला के खाते में 30 हजार रुपये देने का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने राज्य की महिलाओं के लिए बड़ा वादा किया है। Tejashwi Yadav ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी, तो हर महिला के बैंक खाते में 30,000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि “माई-बहन मान योजना” के तहत 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन ट्रांसफर की जाएगी। इस ऐलान से बिहार की राजनीति में नई हलचल मच गई है और यह चुनावी वादा महिलाओं को लुभाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Tejashwi Yadav देंगे हर महिला के खाते में 30 हजार रुपये
Tejashwi Yadav देंगे हर महिला के खाते में 30 हजार रुपये

Tejashwi Yadav का बड़ा ऐलान

पटना में आयोजित एक रैली में Tejashwi Yadav ने कहा –
“अगर हमारी सरकार बनी, तो हम बिहार की हर महिला के खाते में 30,000 रूपये की राशि डालेंगे, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में जाएगी, बिना किसी बिचौलिये के।”

उन्होंने बताया कि यह योजना राज्य की महिलाओं के लिए ‘माई-बहन मान योजना’ नाम से शुरू की जाएगी। Tejashwi Yadav के अनुसार, यह योजना महिलाओं को आर्थिक आजादी देने और उन्हें परिवार की वित्तीय निर्णय प्रक्रिया में मजबूत भूमिका दिलाने के लिए बनाई गई है।

महिला सशक्तिकरण पर फोकस

बिहार में महिला मतदाता एक बड़ा वोट बैंक हैं। पिछले कुछ चुनावों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही है। ऐसे में RJD का यह कदम सीधे तौर पर महिला वोटरों को लुभाने की रणनीति माना जा रहा है।

लोगों का कहना है कि यह योजना अगर लागू होती है, तो लगभग 6 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता है। इसका मतलब है कि बिहार के बजट पर बड़ा असर पड़ेगा, लेकिन सामाजिक दृष्टि से यह एक परिवर्तनकारी कदम साबित हो सकता है।

Tejashwi Yadav देंगे हर महिला के खाते में 30 हजार रुपये
Tejashwi Yadav देंगे हर महिला के खाते में 30 हजार रुपये

इस ऐलान के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में “महिला सशक्तिकरण” एक बड़ा मुद्दा बन गया है। जहां एक ओर NDA गठबंधन “विकास और स्थिरता” के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहा है, वही RJD-Congress गठबंधन “रोज़गार, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण” जैसे वादों पर फोकस कर रहा है।

Tejashwi Yadav पहले ही युवाओं को 10 लाख नौकरियां देने का वादा कर चुके हैं, और अब महिलाओं के लिए यह योजना उनके Social Justice Plus Economic Justice एजेंडा का हिस्सा बताई जा रही है।

मकर संक्रांति पर पैसे ट्रांसफर का ऐलान

Tejashwi Yadav ने यह भी कहा कि राशि देने की तारीख मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी इसलिए रखी गई है क्योंकि यह पर्व “दान-पुण्य” और “सुख-समृद्धि” से जुड़ा है। अगर RJD सत्ता में आती है, तो पहली किस्त इसी दिन जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पैसा महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, और अपने छोटे व्यवसाय शुरू करने में मदद करेगा।

अगर इस योजना को लागू किया जाता है, तो अनुमान है कि राज्य सरकार को लगभग 1.8 लाख करोड़ रुपये की राशि की आवश्यकता होगी। हालांकि RJD का कहना है कि वह इस योजना के लिए “राजस्व पुनर्वितरण” और “राज्य संसाधनों का बेहतर उपयोग” करेगी।
आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की योजनाएं महिलाओं की स्थिति सुधारने में मदद कर सकती हैं, लेकिन इसके लिए दीर्घकालिक वित्तीय योजना की भी जरूरत होगी।

Tejashwi Yadav के इस वादे को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने इसे “महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम” बताया, तो कुछ ने इसे चुनावी जाल बताया जो वोट लेने के लिए यह सब काह रहे है।

निष्कर्ष

बिहार Election 2025 में Tejashwi Yadav का 30,000 रूपये का वादा राज्य की राजनीति को नया मोड़ दे सकता है। यह योजना न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कदम है, बल्कि RJD के चुनाव अभियान का भी मुख्य आकर्षण बन गई है।
अब देखना यह होगा कि क्या जनता इस वादे को गंभीरता से लेती है और क्या तेजस्वी यादव की “माई-बहन मान योजना” बिहार की राजनीति में नया बदलाव साबित होती है या नहीं।

ऐसी जानकारी के लिए हमेशा जुड़े हैं, धन्यवाद।


Discover more from Satyavarta

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “Bihar Election 2025: Tejashwi Yadav ने किया बड़ा वादा, हर महिला के खाते में 30 हजार रुपये देने का ऐलान”

Leave a Reply