Moscow International Book Fair 2025 में Guest of Honour बना भारत

रूस की राजधानी मॉस्को में चल रहे Moscow International Book Fair (MIBF) 2025 में भारत को इस वर्ष Guest of Honour Country का दर्जा प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर आज India Pavilion का भव्य उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत और रूस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया और इसे भारत-रूस सांस्कृतिक व साहित्यिक संबंधों के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ और विशेष अतिथि

India Pavilion के उद्घाटन समारोह में Alexander Alimov (Ministry of Foreign Affairs, Russia), H.E. Vinay Kumar (Ambassador of India to Russia), Govind Jaiswal (Joint Secretary, Ministry of Education), और Vladimir Viktorovich Grigoriev (Director, Ministry of Digital Development) विशेष अतिथि के रूप में मौजूद हुए थे।

Moscow International Book Fair 2025
Moscow International Book Fair 2025

कार्यक्रम की शुरुआत Prof. Milind Sudhakar Marathe, Chairman, National Book Trust (NBT), India के स्वागत भाषण से किया गया। इसके बाद सभी गणमान्य व्यक्तियों ने भारत की साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर पर अपने अपने विचार प्रकट किए।

NBT India की किताबों का Russian Translation लॉन्च

इस अवसर पर NBT-India की 22 पुस्तकों के Russian Translations का भव्य विमोचन हुआ। यह पहल भारत के साहित्य को वैश्विक पाठकों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उद्घाटन के बाद गणमान्य व्यक्तियों ने India Pavilion के Experience Zone का दौरा किया, प्रकाशकों और लेखकों से बातचीत की और मीडिया से वाद संवाद किया।

भारत-रूस संबंधों की नई मिसाल

Moscow International Book Fair की मुख्य स्टेज पर भारत को Guest of Honour घोषित करने का औपचारिक समारोह का आयोजन किया गया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से Ambassador Vinay Kumar और Joint Secretary Govind Jaiswal ने सभा को अपने शब्दों में संबोधित किया। इस कार्यक्रम में भारत के करीबन 60 लेखक, विद्वान, प्रकाशक और अधिकारी शामिल हुए थे, जो आने वाले दिनों में विभिन्न सत्रों और चर्चाओं में भाग लेंगे।

निष्कर्ष

Moscow International Book Fair 2025 में India Pavilion का उद्घाटन भारत के साहित्य और संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम लिया गया है। यह आयोजन सिर्फ Indo-Russia Cultural Relations को मजबूत नहीं करेगा, बल्कि भारतीय पुस्तकों और लेखकों के लिए वैश्विक पाठक वर्ग तक पहुँचने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करेगा।

ऐसे ही और खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें। धन्यवाद।


Discover more from Satyavarta

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “Moscow International Book Fair 2025 में Guest of Honour बना भारत”

Leave a Reply